सरेनी (रायबरेली) क्षेत्र-बीती रात परीक्षा में फेल होने से आहत होकर युवक ने फांसी पर लटक कर जान दे दी इससे घर में कोहराम मच गया है शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना क्षेत्र के नवरंग खेड़ा मजरे धूरेमऊ गांव के रहने वाले अशोक कुमार पाल के 27 वर्षीय बेटे आशीष पाल ने बीते दिनों जूनियर रिसर्च फैलोशिप की परीक्षा दी थी इसमें में फेल हो गया था इससे आहत रहता था बीती रात को आशीष ने कमरे के अंदर पंखे की हुक से रस्सी का फंदा बनाया और उसमें लटककर जान दे दी घर में कोहराम मच गया मृतक के पिता अशोक मां सीता बहन रिचा का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है मृतक आशीष की बहन रिचा घटना से बहुत ज्यादा आहत है वह रो-रो कर कह रही थी कि मेरे भाई को कोई समस्या नहीं थी फिर भी ऐसा निर्णय क्यों लिया अब मैं किसके हाथ में राखी बांदूंगी इतना कहकर वो दहाड़ मार मार कर रोने लगी मौके पर मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट














