27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

परिवहन निगम बस ने युवक को सीधे पहुँचाया अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। स्थानीय कस्बे केें बस स्टेशन के सामने लखनऊ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर । जिसमें युवक घायल हो गया चौराहे पर खड़े हुए लोगों की मदद से बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रिफर कर दिया गया। घटनाक्रम के अनुसार संत कुमार स्थानीय थाना क्षेत्र के गूजर पुर निवासी जोकि एक मेडिकल स्टोर में कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। किसी कार्य से चौराहे पर निकल रहे था। तभी पीछे से लखनऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने संत कुमार को पीछे से ठोकर मार दी जिससे संत कुमार नीचे गिरकर घायल हो गए। संत कुमार को घायल अवस्था में लोगों की सहायता से सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार होने के बाद जिला चिकित्सालय रायबरेली के लिए रिफर कर दिया गया चालक को बस सहित गिरफ्तार कर लिया गया थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

अनुज मौर्य /अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest