22.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पत्नी पति को करवाने गई थी अपने वश में, तांत्रिक ने ही महिला को अपने वश कर किया दुष्कर्म

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तंत्रमंत्र के नाम पर पाखंडी ने लूट ली महिला की इज्जत

सलोन (रायबरेली)। तांत्रिक ने रात में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को कमरे में बंद कर लिया। पति ने दरवाजा खोला तो तांत्रिक महिला के साथ आपत्ति जनक हालात देखा गया।अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ पकड़े जाने पर पति के होश उड़ गए।वही महिला ने जहर खाकर खुद खुशी करने का प्रयास किया।डॉक्टरों ने महिला को गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रिफर किया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बिसेनन का पुरवा निवासी एक 33 वर्षीय दलित महिला पति को अपने वश में करने के लिए गांव के ही एक तांत्रिक के पास जाती थी।पीड़िता के पति ने बताया कि तांत्रिक शिव राम पुत्र रघुनाथ पासी तन्त्र मंत्र का काम करता है।उसने उसकी पत्नी के साथ कई बार झाड़फूंक के नाम पर बलात्कार किया।और एक हफ्ते पूर्व उसकी नामौजूदगी उसी के घर पर बलात्कार किया है।वही महिला ने बताया कि झाड़फूंक के दौरान वह अचेत हो जाती थी।जिसके बाद उसके साथ तांत्रिक अपनी हवस मिटाता था।शुक्रवार की रात आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध सलोन कोतवाली मुकदमा दर्ज कराने पहुँची।लेकिन आत्मग्लानि में पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का पाउच खरीद कर पी लिया।जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई।डॉक्टर जितेंद्र ने बताया हार्पिक पीने की वजह से महिला की हालत नाजुक है।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest