12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पति पत्नी जा रहे थे भगवान के पास, पर हुआ कुछ ऐसा और पति पहुँच गया यमराज के पास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मन्दिर जा रहे पति पत्नी की मार्ग दुर्घटना में पति की मौत पत्नी गम्भीर रुप से घायल

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से पति-पत्नी निकले मंदिर दर्शन के लिए मार्ग दुर्घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी मोतीलाल पुत्र राम सुमेर 30 वर्ष अपनी पत्नी पत्नी पूजा के साथ दोनों चंदिकन मन्दिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी अचानक जहांगीराबाद के पास सामने से आ रहे तांगे से भिड़ंत हो गई जिससे रामसुमेर बुरी तरह से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत मोती लाल को मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया वही पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है पत्नी रो-रो कर कह रही थी कि हमें क्या पता था कि हम दर्शन करने जा रहे हैं और हमारे ऊपर ऐसी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा मृतक बाहर रहकर मजदूरी करके किसी प्रकार से अपने परिवार का पालन पोषण करता था मृतक मोती लाल कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी लेकर वह घर आया हुआ था और पत्नी के साथ दर्शन करने के लिए चण्डिकन मन्दिर निकला था। कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest