24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पति ने जहर खाकर ससुराल में दी जान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर बेहटा मजरे मैनाहर कटरा के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट व विवाद के बाद बीती देर रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ससुराल टेरा बरोला में पहुंच कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर बेहटा मजरे मैनाहार कटरा थाना बछरावां का रहने वाला दिनेश कुमार पुत्र स्व. विश्राम (38) अपनी पत्नी गुडिय़ा के साथ कई दिनों से लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर रहा था। पत्नी ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी की शिकायत पर दिनेश के विरुद्ध 151 की कार्यवाही की हुई थी। लड़ाई झगड़े के बाद से लगभग 15 दिनों से दिनेश की पत्नी अपने मायके टेरा बरौला थाना बछरावां में रह रही थी। विवाद के चलते बीती देर रात दिनेश जहरीला पदार्थ खाकर ससुराल टेरा बरौला थाना बछरावां पहुंच गया जहां ससुराली जनों ने उसकी हालत नाजुक देख कर आनन-फानन में पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया है कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest