24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पति का लाखों रुपये लेकर पत्नी हुई फरार का लगाया पति ने आरोप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

8 लाख लेकर पत्नी फरार न्याय के लिए भटक रहा पति

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से 1 माह पूर्व फरार पत्नी का कहीं पर पता नहीं चल सका कार्यवाही के लिए पति एक माह से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है किंतु कार्यवाही तो दूर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना भी मुनासिब नहीं समझा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर बरदरा का है जहां से रामविलास तिवारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विगत 11 नवंबर को उसकी पत्नी दीपाली तिवारी घर से मायके के लिए गई थी 2 दिन बाद जब वह वापस नहीं आई तब उसने ससुराल पहुंच कर पता किया तो वहां भी नहीं मिली पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी की बहन रामादेवी थाना गदागंज जो कि एक शातिर महिला है वही उसकी पत्नी को बरगला कर या तो कहीं बेंच दिया है या मार दिया पीड़ित ने बताया कि जाते वक्त उसकी पत्नी घर से लगभग आठ लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई रामविलास ने इसकी शिकायत कोतवाली डलमऊ में की थी किंतु अभी तक पुलिस ने फरार महिला को ढूंढना तो दूर मुकदमा तक पंजीकृत नहीं किया जिससे पीड़ित परेशान रामविलास ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest