16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

पति का अपहरण कर पत्नी ने जबरन ले लिया तलाक!

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र की परशदेपुर पुलिस चौकी के जगतपुर में अपने ही पति से तलाक लेने के लिए महिला द्वारा ऐसा कदम उठाया गया जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताते चले कि पति से सात सालों से अलग रह रही महिला ने ज़बरदस्ती तलाक़ लेने के लिए अपने पति रियासत पुत्र शरीफ निवासी जगतपूर मजरे परशदेपुर को अपने मामा कल्लू तथा दो तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर चार पहिया एक्सयूवी गाड़ी में जबरदस्ती बैठा कर भाग निकली। रियासत के मामा मुस्तफा द्वारा अपहरण की सूचना पर डीह थानाध्यक्ष ने मुक़दमा दर्ज करते हुए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर टीम बनाकर खोजबीन शुरू की, जिससे पुलिस ने रियासत व उसकी आरोपी पत्नी को बभनपुर थाना नसीराबाद से बरामद कर लिया। डीह थाना प्रभारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि रात भर ढूंढने के बाद सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रियासत को सकुशल बभनपुर से बरामद कर लिया है। साथ में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बोलेरो गाड़ी में बैठकर अन्य लोग फरार हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि रियासत में पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी और उसके मामा ने रात भर मुझे मारा पीटा और ज़बरदस्ती तलाक़ ले लिया और सादे कागज पर साइन करवा लिया। पीड़ित रियासत पुत्र शरीफ को सकुशल बरामद करने वाली टीम में डीह थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज,परशदेपुर चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा, एसआई पीयूष सिंह, एसआई संजय पांडे कांस्टेबल अतर सिंह, कांस्टेबल राकेश, महिला कांस्टेबल सोनम,महिला कांस्टेबल स्वरिका का अहम योगदान रहा।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest