12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पतंग उड़ाते समय छोटा बच्चा छत से गिरा, हालत गम्भीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के इमामगंज मजरे खैरहना में पड़ोसी की छत पर पतंग उड़ाते समय 6 वर्षीय बच्चा गिरकर घायल हो गया। परिजन आनन फानन उसे सीएचसी महराजगंज लेकर आए जहां चिकित्सकों ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार इमामगंज मजरे खैरहना निवासी मोहतसिन खां (6) पुत्र मुकीम खां दिन में धूप निकलते ही पड़ोसी इशहाक खां की छत पर पतंगबाजी कर रहे थे। पतंगबाजी में मशगूल मोहतसिन बेख्याली में अचानक छत से नीचे गिर गया जिससे उसे काफी चोटें आईं।परिजन आनन फानन घायलावस्था में उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आये। जहां चिकित्सकों ने मोहतसिन का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest