27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पक्का इरादा ही लक्ष्य तक पहुंचने का सरल रास्ता : शशिकांत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मन्दिर सेमरी कोठी के प्रांगण में इण्टरमीडिएट की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक शशिकांत शर्मा एवं संयुक्त प्रबन्धिका रश्मि शर्मा आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभार भ किया। कक्षा-11 की छात्राओं ने गुरूजनों एवं कक्षा-12 की छात्राओं को रोली-टीका लगाकर उनका स मान किया। छात्राओं ने जहां अपने सीनियर्स के लिए एक से बढक़र एक धमाकेदार गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किये वहीं कक्षा 12 की छात्राओं ने भी अपने जूनियर्स के लिए शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।
विद्यालय की ओर से क्रीड़ा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा प्रियंाशी त्रिपाठी को सलेथू प्रधानाचार्य राजीव सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन में शैली गौतम को त्रिपुला प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापाति,  मिस अटायर, मिस सेंसियर, मिस एडवाइजर और मिस बिब्लियोफाइल के लिए अंशिका शर्मा, प्रिंसी पटेल, श्रेया शुक्ला, शिवानी पटेल को क्रमश: संयुक्त प्रबन्धिका तथा वर्ष पर्यन्त उपस्थित रहने वाली छात्राओं को अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया गया। संचालन कक्षा 11 छात्राएं अभिलाषा अग्रवाल, सौम्या सिंह, दीपाली पांडेय, महक गोयल, खुशी सिंह एवं कोमल वर्मा ने किया। प्रबंधक श्री शर्मा ने कहा कि परिश्रम ही हमें सफलता की मंजिल तक पहुंचाता है, इसलिए हमेशा परिश्रम करते रहना चाहिए। शिक्षा ही वह सफलता की कुंजी है जो खुशियों का हर द्वार खोल देती है। उन्होंने जीवन में समय के महत्व के बारे में भी बताते हुए उनकी असीम ऊर्जा व क्षमताओं का परिचय कराते हुए कहा कि यदि मन में लक्ष्य पाने का इरादा पक्का है, तो दुनिया की कोई ताकत लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। इस मौके पर श्रीमती संध्या अग्रवाल, आरएन सिंह. ज्ञानेन्द्र तिवारी, नितिन सिंह, रमाशंकर पाठक, कविता शर्मा, देवाशीष त्रिवेदी, प्रमांशु श्रीवास्तव, इरम सिद्दीकी, शाइस्ता शकील, शिवांगी, अमिता द्विवेदी आदि उपस्थित रहीं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest