24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नोएडा: मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, हर साल बनेंगे 12 करोड़ फोन

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। ये फैक्ट्री सैमसंग कंपनी की है जो उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-81 में है। सैमसंग कंपनी की नई यूनिट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे के अलावा बड़ी संख्या में राजनेता और विदेशी मेहमान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस फैक्ट्री में हर साल बनेंगे 12 करोड़ मोबाइल फोन

पीएम मोदी सड़क के रास्ते ही दिल्ली से नोएडा आएंगे। पीएम मोदी शाम पांच बजे से लेकर 5:30 बजे तक नोएडा में रहेंगे। कोरियाई कंपनी का भारत में ये अब तक सबसे बड़ा निवेश है। बताया जा रहा है कि ये निवेश पांच हज़ार करोड़ रूपयों का है। सैमसंग की नई फ़ैक्टरी में सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी सरकार ने सैमसंग कंपनी को जीएसटी में छूट देने का भी वादा किया है।

नोएडा के नाम होगा सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया के मानचित्र पर सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री होने का टैग चीन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के पास नहीं बल्कि राज्य उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा के नाम होगा। देश में 1990 के दशक की शुरुआत में पहला इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र स्थापित हुआ, जिसमें 1997 में टीवी बनना शुरू हुआ मौजूदा मोबाइल विनिर्माण इकाई 2005 में लागई गई।

इस समय 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है कंपनी

पिछले साल जून में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 4,915 करोड़ रुपये का निवेश कर नोएडा संयंत्र में विस्तार करने की घोषणा की, जिसके एक साल बाद नई फैक्ट्री अब दोगुना उत्पादन के लिए तैयार है। भारत में कंपनी इस समय 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है और इस नई यूनिट के शुरू हो जाने पर तकरीबन 12 करोड़ मोबाइल फोन बनाने की संभावना है।

टेलीविजन का उत्पादन भी होगा दोगुना 

नई फैक्ट्री में न सिर्फ मोबाइल बल्कि सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल वाले टेलीविजन का उत्पादन भी दोगुना हो जाएगा और कंपनी इन सारे सेगमेंट में अग्रणी की भूमिका में बनी रहेगी। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर तरुण पाठक के अनुसार, नई फैक्ट्री से सैमसंग बाजार में कम समय में उत्पाद उतारने में सक्षम होगी।

सैमसंग के भारत में दो विनिर्माण संयंत्र, नोएडा और तमिलनाडु के श्रीपेरुं बदूर में हैं। इसके अलावा पांच अनुसंधान और विकास केंद्र और नोएडा में एक डिजाइन केंद्र हैं, जिनमें 70,000 लोग काम करते हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क को बढ़ाया है और 1.5 लाख रिटेल आउटलेट खोले हैं।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest