38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

नोएडा: देर रात मुठभेड़ में ‘ठक-ठक गिरोह’ के सरगना समेत चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गिरोह के सरगना के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट की वारदातों के दर्जन भर मामले दर्ज है.पुलिस को इनके पास से चार पिस्तौल, कारतूस, और अन्य सामग्री मिली है.

नोएडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात ‘ठक ठक’ गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 15 में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों सागर, दीपक, मनोज और विक्की को गिरफ्तार किया गया.

मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरोह के सरगना के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट की वारदातों के दर्जन भर मामले दर्ज है.पुलिस को इनके पास से चार पिस्तौल, कारतूस, और अन्य सामग्री मिली है.

पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest