12 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

निगोहां पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार…..

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निगोहा (लखनऊ)। निगोहां क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वरा सूचना मिली कि मदारीखेड़ा गांव के बाहर स्थित एक दरगाह के पीछे कुछ लोग पैसों से हार जीत का जुआ खेल रहे है पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए निगोहां पुलिस की टीम मदारीखेड़ा गांव पहुंची और जुआ खेल रहे युवकों को चारों तरफ से घेराबन्दी कर सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया सभी को गिरफ्तार कर निगोहा थाना लाया गया सभी गिरफ्तार किए हुए लोगों की जामा तलाशी के दौरान उनके पास से 52 पत्तों के ताश की गड्डी और 3130 रुपये बरामद हुए पकड़े गए युवकों में भुल्लू , शिवकुमार ,रामदास ,राजकुमार ,सुरेंद्र , रमाकांत , व् नीरज सभी मोहनलालगंज क्षेत्र के भावाखेड़ा गांव के रहने वाले है यह सभी काफी दिनों से जुए में संलिप्त हैं और काफी समय से लोगों को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करते थे और क्षेत्र के बच्चों को जुए का आदी भी बनाते थे । सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई । गिरफ्तार करने वाली टीम निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे,उप निरीक्षक नदीम सिद्दीकी,उपनिरीक्षक कल्लू राम,उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा,आदि लोग शामिल रहे ।

धीरेंद्र सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest