18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नाबालिग से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। नाबालिक युगल प्रेमियों की कामक्रीडा में बने एक युवक की विलेन के रूप में एंट्री होते ही मामला गैंगरेप में तब्दील हो गया। उस युवक ने न केवल युगल प्रेमियों की नादानी का वीडियो बना लिया बल्कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उस नाबालिक किशोरी को ब्लैकमेल भी करने लगा। किशोरी ने गिरगिला कर हाथ पैर जुड़े लेकिन वह युवक नहीं माना लिहाजा मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों युवकों को किशोरी के तहरीर पर गैंगरेप का आरोपी बना दिया। जानकारी के अनुसार सरवन कोतवाली में 24 जनवरी को एक पीड़ित किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि मैं स्कूल से गांव आ रही थी तभी सरसों के खेत के पास आकाश मिश्रा और सागर मिला वह मुझे बहला-फुसलाकर सरसों के खेत पर ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था कि तभी बीरभानपुर थाना सलोन निवासी संदीप सोनकर पुत्र बबलू सोनकर आ गए और उन्होंने भी मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संदीप सोनकर बोलेरो चलाता है। उसने आकाश और किशोरी के संबंधों का वीडियो बना लिया था और उसी को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामले में पास्को एक्ट के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है, क्योंकि किशोरी दलित है। इसलिए दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाई गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest