15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

नाबालिग बहन ही निकली अपने सगे भाई की कातिल

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

डलमऊ रायबरेली – आशनाई के चक्कर में कहीं मां अपनी मासूम को मौत के घाट उतार रही है तो वहीं बहन अपने भाई का ही गला घोट रही है कहते हैं माता कभी कुमाता नहीं हो सकती और बहन कभी भाई की कातिल नहीं हो सकती लेकिन डलमऊ में आशनाई के चक्कर में एक मां ने अपनी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया तो वही एक नाबालिक बहन ने अपने भाई का गला घोट दिया जिस भाई के कलाई में बहन रक्षा सूत्र बांधती है वही बहन अपने भाई का गला घोट कर जान ले ली इस प्रकार की हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया ।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर के भगवंत नगर में बीते 2 दिनों पूर्व एक 7 वर्षीय मासूम की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी और शव को घर के पीछे फेंक दिया गया घटना उस समय हुई जब माता-पिता खेतों में गेहूं काटने गए हुए थे जब शाम को वापस आए तो उनका बेटा नहीं दिखाई पड़ा वही बहन मां से पूछने लगी भैया आयुष कहां है लेकिन तब घर वालों को यह नहीं पता था कि उनकी नाबालिग बेटी ने ही उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था और मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी सोमवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अरविंद की उसकी नाबालिक बड़ी बहन ने ही उसका गला घोट कर हत्या की है शक के आधार पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बहन टूट पड़ी और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि जब मां और पिता खेतों पर गए हुए थे तब वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी जिसको लेकर अक्सर उसकी मां उसे डांट दिया करती थी उस दिन भी जब वह बात कर रही थी तभी उसका छोटा भाई आया और बात करते देख लिया उसने यह बात मां से बताने की जिद कर दी जिस पर झल्ला कर बहन ने उसका गला कस कर पकड़ लिया और कुछ देर दबाए रखा जिससे उसकी तड़पकर मौत हो गई शव को छुपाने के लिए पहले उसने ढक कर रख दिया लेकिन जब सभी लोग ढूंढते हुए घर के बाहर चले गए तो उसने शव को घर के पीछे खुले में फेक दिया कोतवाली प्रभारी डलमऊ राजेश सिंह ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है नाबालिग किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है वहीं ग्रामीण दबी जुबान से घटना की बात हजम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि अकेले नाबालिग बहन अपने भाई का गला नहीं कर सकती है लड़की के प्रेमी का अक्सर उसके घर आना जाना रहता था कहीं घटना वाले दिन भी सुनसान पाकर वह घर आया रहा हो और दोनों को देख लिया हो राज खुल ना जाए इसलिए छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की हो फिलहाल पुलिस ने मामले का राजफास कर दिया है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest