39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया छठ महापर्व

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा रविवार से प्रारंभ हो गया। चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर बिहार समेत पूर्वाचल से आए परिवारों में जबरदस्त उल्लास का माहौल है। पहले दिन छठ व्रत करने वालों ने शुद्धि के लिए विभिन्न जलाशयों में स्नान किया। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और लौकी अथवा कद्दू की सब्जी के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। घरों में छठ गीत गूंजने लगे। व्रतियों द्वारा भी छठ गीत गाने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इससे पहले रविवार को बाजार में पहुंचकर लोगों ने पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी की। सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, कैपरगंज, घंटाघर आदि स्थानों पर फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। सूर्योपासना के पर्व छठ पूजा का पहला दिन रविवार को नहाय खाय से शुरू हो गया। महिलाओं ने शाम को स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया। शहर के इंदिरा नगर, आवास विकास काॅलोनी, सोनिया नगर, गांधी नगर, तिलक नगर, कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, आइटीआइ काॅलोनी, दूरभाष नगर, स्वराज नगर, शक्ति नगर आदि मुहल्लों में पूर्वाचल से जुड़े परिवारों की संख्या काफी ज्यादा है। दूसरे दिन सोमवार को खरना होगा। इसमें पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में महिलाएं रोटी और गुड़ का खीर खाएंगी। इसके बाद जब तक चांद दिखेगा, तब तक जल ग्रहण कर सकेंगी। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा। तीसरे दिन मंगलवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं, चैथे दिन बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। गन्ने की भी पड़ती है जरूरत इस पूजा में गन्ने की भी जरूरत पड़ती है। यही वजह रही कि बाजार में गन्ना खरीदने के लिए रविवार को लोग भटकते रहे। बाद में आसपास के खेतों से गन्ना लाना पड़ा। इसके अलावा इसमें करीब 36 तरह के फलों से पूजा होती है। टोकरी और डलिया के साथ ही पूजन में सबसे अधिक फलों की खरीदारी करनी पड़ती है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest