24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नवविवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मेन हाईवे मार्ग के किनारे नव विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हत्या एवं आत्महत्या के बीच उलझी हुई नजर आई। स्थानीय लोगों ने एक महिला के शव को पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था लेकिन उसके घुटने जमीन पर थे। जिस कारण पुलिस और ग्रामीण महिला की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतका की शिनाख्त अर्चना पुत्री श्रीराम निवासी पूरे महिपत सरायं हरदो थाना कोतवाली ऊंचाहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अर्चना ने बीती 13 अप्रैल 2019 को आशीष मौर्य पुत्र राजाराम निवासी पूरे जिल्ला मजरे मतरौली, ‘बाबूगंज’ थाना ऊंचाहार के साथ प्रेम विवाह किया था। वहीं पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest