16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

नवरात्रि व दशहरे को लेकर पीस कमेटी हुई संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। नवरात्रि व दशहरे को लेकर कोतवाली पुलिस ने पीस कमेटी का आयोजन किया। कोतवाल लाल चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में उन्होने क्षेत्र के आये हुए लोगो व जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रमों की रूपरेखा व जानकारी ली। साथ ही उन्होने सभी को कार्यक्रम शान्तिपूर्ण ढंग से व पूर्व से हो रहे कार्यक्रम ही किए जाने की बात कही। उन्होने कहा कि क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में यदि कोई समस्या होती है तो सर्वप्रथम उन्हे सूचित किया जाय और क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा मामले को शान्ति पूर्ण ढंग से निपटाने का प्रयास किया जाय। इस अवसर पर बल्ला प्रधान केतार मौर्य, राम बरन यादव, लाला मनिहार, अनवर उर्फ चिड्डा, प्रिन्सू वैष्य, राजू खां, सन्तोष सिंह, अतीक अषरफ, अषोक यादव, अंकुर जायसवाल , सतीष, रामकुमार , विनीत वैष्य के अलावां उपनिरीक्षक श्याम चन्द्र यादव, विभाकर शुक्ला, संजय यादव, सुभम यादव, चैकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest