24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा किया गया रामलीला का मंचन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। नगर क्षेत्र के जवाहर विहार कालोनी स्थित दुर्गा इण्टरमीडिएट काॅलेज में भव्य रामलीला का मंचन विद्यालय के नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।  छात्र-छात्राओं में आराध्य सिंह ने राम व उन्नति सिंह ने सीता जी का किरदार निभाया।  लक्ष्मण के रूप में कृष्णा व हनुमान के रूप में अंशुमान ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने को मजदूर कर दिया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने राम, लक्ष्मण, सीता जी, गणेश जी का वन्दन किया। विद्यालय अध्यक्ष मीना शुक्ला ने सभी पर माल्यार्पण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके पश्चात् रामलीला प्रारम्भ हुई।  सर्वप्रथम दशरथ द्वारा राम का श्राप के रूप में वनवास जाने का मंचन किया गया। कुटिया से ही सीता जी के अपहरण का दृश्य भी दर्शनीय रहा। बच्चों के द्वारा राम-सीता विवाह की भी अनूठी झलक प्रस्तुत की गयी। इस नाटक में बच्चों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्वपूर्ण संदेश सभी को दिया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने कार्यक्रम के बच्चों की प्रशंसा की व विद्यालय द्वारा इस प्रकार की गतिविधि को तैयार करने में सहायेाग करने वाले अध्यापकों को बधाई दी। संचालक देवेन्द्र शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सह संचालक गौरव शुक्ला ने बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रसारित करने का अनुरोध किया। इस अवससर पर प्रधानाध्यापिका रितु शुक्ला, वन्दना सिंह, कीर्ति शर्मा, प्रतीक्षा सिंह, साक्षी सिंह, नीता शुक्ला, मोनिका मिश्रा, आरसी शुक्ला, रजत शर्मा, वैभव मिश्रा, मो. आसिफ आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हरिकेश सिंह ने किया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest