20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

नदी में गिरा ट्रक, चालक सहित दो की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-फतेहपुर मार्ग में जनता बाजार के निकट स्थित लोन नदी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे उसमें सवार ड्राइवर व क्लीनर की मौत हो गई। कडी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक को बाहर निकालते हुए शवों को पीएम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार देर रात फतेहपुर की ओर से गिटï्टी लादकर आ रहा ट्रक यूपी-51 एटी-3709 अनियंत्रित होकर पुल की रेलिग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि ट्रक ड्राइवर अशोक (30) पुत्र राजकुमार निवासी कथोलवा थाना बांसी जिला सिद्वार्थनगर तथा क्लीनर आशीष चौधरी (24) निवासी खम्भा रूधौली जनपद बस्ती के शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिये भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest