23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

नगर पंचायत ऊँचाहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। वृक्ष लगाना हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। वृक्ष लगाने से हमें बहुत ही पुण्य प्राप्त होता है। पेड़ों से हमें छाया के साथ साथ फल भी प्राप्त होते हैं और हमारे पर्यावरण पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है इसलिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। यह बात आज ऊँचाहार नगर पंचायत में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ऊँचाहार की चेयरमैन शाहीन सुल्तान ने कही आज नगर पंचायत ऊँचाहार में बड़े जोर शोर युद्धस्तर से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। सुबह से ही नगर पंचायत के कर्मचारी वह अधिकारी लोग पेड़ों के लगाने के कार्यक्रम में जुट गए। नगर पंचायत ऊँचाहार अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र ने बताया कि वृक्षारोपण का हमारा लक्ष्य 677 का था जिसका हमने 100% लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। कार्यक्रम में चेयरमैन शाही सुल्तान अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र के साथ साथ ऊँचाहार नगर पंचायत के सभासद व नगर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने भविष्य में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

अनुज मौर्य / मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest