रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर द्वारा प्रभारी नगर अध्यक्ष पंकज प्रजापति के नेतृत्व में नगर के पदाधिकारियों द्वारा नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता का शहर आगमन पर भव्य स्वागत निकट बरगद चौराहा सिविल लाइन पर रात्रि 10:00 बजे किया गया, प्रभाकर गुप्ता जी एक विशेष सेमिनार जो कि व्यापारी के हितों को कैसे सुरक्षित रखा जाए और उनके मान और सम्मान को कैसे बनाए रखा जाए, उसमें शामिल होकर वापस आए,
स्वागत के उपरांत प्रभाकर गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ,
इस अवसर पर संदीप शुक्ला वरिष्ठ जिला महामंत्री, केके गुप्ता नगर प्रभारी, अब्दुल वाहिद नगर महामंत्री, मोहम्मद शकील नगर कोषाध्यक्ष, प्रशांत सिंह नगर उपाध्यक्ष, डॉक्टर संतोष सिंह , शिवम शुक्ल,आदि शामिल रहे।
अनुज मौर्य रिपोर्ट














