बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर मजरे करनपुर गांव में बीती देर रात धीरेंद्र कुमार यादव पुत्र राम दुलारे के घर में जब सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों ने घर के पीछे सेंध काट कर कमरे में रखे बक्से का ताला तोडकर बक्से में रखे 7000 नगद चार सोने के कंगन दो सोने के ताबीज व एक जोड़ी पायल तथा कपड़े चुरा ले गए। सुबह जब लोग उठे तो घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई पीड़ित धीरेंद्र कुमार यादव ने घटना का प्रार्थना पत्र थाने में दिया है। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया है कि घटना का प्रार्थना पत्र मिला है। मौके पर पुलिस को भेजकर जांच करा कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।














