28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

नई सड़क पहली ही बरसात नही झेल पाई ,और अधिकारि कहते है रोड बनवा दी जाएगी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली) -भले ही केंद्र से लेकर राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का दम भर रही हो पर उन्ही के मौजूदा सरकार के नौकरशाह सरकार की चुनौतियों पर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला बिकास खण्ड छतोंह के ग्राम पंचायत परैया नमक सार गांव नोनार मोड़ से लेकर कछोवन का पुरवा तक निर्माण खण्ड 1 के द्वारा नवीनीकरण पक्की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें संबंधित अधिकारी अपनी मनमानी रवैया अपनाते हुए मानक के विपरीत निर्माण कार्य करा रहे है जिसकी शिकायत सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए गए सीएम हेल्पलाइन 1076 पर ग्रामीणो द्वारा लगातार शिकायत किया गया व किया जा रहा है सड़क निर्माण ठेका लेने वाले ठेकेदार द्वारा अधिकारियों का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ते हुए अपना किनारा लै लिया बताते चलें कि बीते सप्ताह से उक्त गांव नोनार मोड़ कछोवन का पुरवा पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क का नवीनीकरण कार्य जोरों पर है इसी सप्ताह में लगातार झमाझम बारिश भी हो रही है और इसी बारिश में यह सड़क का कार्य जोरों पर रहा ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क का कार्य बरसात में इसलिए जोरों पर किया गया कि तुरंत काम महा कल्याण करते हुए जैसे तैसे सड़क बना कर रफू चक्कर हो चले ग्रामीण रामचंदर मौर्य सदाशिव मौर्य श्यामलाल मौर्य हौसला प्रसाद पाल मनीष श्रीवास्तव रामशरण शीतला प्रसाद धर्मराज कोरी विनय कुमार रामशंकर कोरी लख्खू कोरी रामचंदर श्रीवास्तव शिवदास मौर्य राम आसरे मौर्य छबिराम मिथिलेश रोहित मौर्य रामकिशन ललन मौर्य और मनोज कुमार आदि लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और सड़क बनाने वाले ठेकेदार से लेकर अधिकारियों एवं खादी पोशाक नेताओं पर आरोप लगाते हुए बोले कि ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही सड़क मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही गिट्टी आदि नाम मात्र का केवल डालकर कागज कालम पूरा किया जा रहा है मानक के अनुसार सड़क ना बनने पर ग्रामीणों में भारी रोष व्यक्त है ग्रामीण बिनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे द्वारा 6 सितंबर 2019 को सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की गई जिसके बाद इस सड़क पर कार्य जोरों पर किया जा रहा है यहां तक कि लगातार हो रही बारिश में कार्य तेजी से किया जा रहा है विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही मेरे पास तक कोई अधिकारी कर्मचारी आया और ना ही इस सड़क को देखने आया जिससे स्पष्ट होता है कि सीएम द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन 1076 ध्वस्त है ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावा करती है कि ना खाएंगे और न किसी को खाने देंगे और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ घर या सरकारी दफ्तर नहीं बल्कि जेल का रास्ता दिखाएंगे फिर भी भाजपा के नौकर साह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते आगे बात करें तो छतोह ब्लॉक में जितनी भी पीडब्ल्यूडी व आदि विभाग से हाल ही में सड़क का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य किया गया है व हुआ है व चाहे डीघा चौराहे से डीघा गांव तक या फिर पूरे राई चौराहे से लेकर रजिया का पुरवा हो या फिर डीघा चौराहे से लेकर लहेगा गांव तक हो या फिर छतोह ब्लॉक से लेकर गांधीनगर तक हो यह आदि सभी सड़को की हकीकत गांव के ग्रामीण या फिर खींची गई तस्वीर या निकाली गई अखबारों में खबरें बयां कर रही हैं कि आखिर विभाग द्वारा दिए गए ठेका ठेकेदार कैसी सड़क बनाते हैं कि छां माह भी सडके नहीं चल पाती और जगह-जगह गड्ढो में सड़कें तब्दील हो जाती है सड़कों पर गड्ढा होने से यह नहीं पता चलता कि गड्ढा सड़क में है या सड़क गड्ढे में है और आने जाने वाले ग्रामीण से लेकर राहगीर वाहन तक को भारी किल्लत उठानी पड़ती है यहां तक की सड़कों पर हुवे खड्डो से चलने वाले लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है फिर भी बिभागीय अमला जागने का नाम नहीं लेता परैया नमकसार गांव में बन रही पीडब्ल्यूडी विभाग नोनार मोड़ से कछोवन का पुरवा तक 1 किलोमीटर का सड़क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर चलने के लिए एक एक पुल भी पास हुआ है जो ठेकेदार द्वारा पुल न बनाकर केवल दो बंबा रख दिया गया है जो भारी बारिश के समय कभी भी माटी कट कर बह सकती है। सड़क बनाने वाले ठेकेदार मुकेश सिंह ने बताया कि जेई के अनुसार चलते हैं जो भी जानकारी लेना है जेई से बात कर लीजिए पीडब्ल्यूडी जेई अतुल अस्थाना के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर बोले कि सड़क की हुई शिकायत मिली है जो भी कमियां हैं सही करवाया जायेगा।

इस पूरे मामले मे पीडब्ल्यूडी निर्माण बिभाग एक एकसीयन रायबरेली सुभाष चन्द्र के नम्बर पर बात करना चाहा तो मीटिंग में ब्यस्त होने की बात कहकर फोन‌ काट दिया

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest