24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नंदी ने किया 111.89 करोड़ की योजना का शुभारम्भ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कांग्रेस ने नहीं किया रायबरेली का कोई भी विकास : नन्द गोपाल गुप्ता

रायबरेली। जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अहमदपुर नजूल गोरा बाजार के पास अमृत कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत सीवरेज योजना फेज-1 के पार्ट-1 एवं पार्ट-2 में 111.89 करोड़ की अटल नवीनीकरण एवं शहरी रूपान्तरण मिशन अमृत वन के तहत स्वीकृत योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना में 38 किमी के लिए सीवर लाइन प्रथम व द्वितीय फेज में 7399 नग में किया जायेगा। कार्यदायी संस्था निर्माण एण्ड प्रथम जल निगम द्वारा कराया जायेगा। सरकारी योजनाओं से अब तक सात लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि इस सीवरेज प्लाट से पर्यावरण प्रदूषण से जहां मुक्ति मिलेगी वहीं पानी का शुद्धीकरण भी होगा। सरकार ने जनपद को हमेशा नई-नई योजनाओं का लाभ दिया है। प्रभारी मंत्री ‘नन्दी’ द्वारा जिले में कराई जा रही कई लाभपरक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और इस योजना को समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नन्दी ने कहा कि कांग्रेस ने जिले का कोई विकास नहीं किया। भाजपा ने रायबरेली को सौगात दी है। डीएम संजय कुमार खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की वजह से तरह-तरह की बीमारिया उत्पन्न होती रहती है। आज हम उपभोक्तावादी संस्कृति की तरफ बढ़ रहे हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण व संतुलन की दिशा में भी सोचना है। इस परियोजना को गुणवत्तापूर्वक बनाया जाय और समय से इसका निर्माण किया जाय। इस योजना के पूर्ण हो जाने पर कई वार्डों से प्रदूषित पानी साफ होकर खेती के योग्य हो जायेगा जिससे कृषक भी लाभान्वित होंगे। मौके पर विधायक अदिति सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम वित्त राजस्व डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडी सूचना प्रमोद कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम जनार्दन सिंह, मुशीर अहमद, अध्यक्ष नगर पालिका पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest