30.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

धारदार हथियार से अधेड़ महिला की बदमाशों ने की हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जिले में नही है अपराधियों को पुलिस का ख़ौफ़

सलोन(रायबरेली)-बुधवार की सुबह धारदार हथियार से हमलावरों ने अधेड़ विधवा महिला को मौत के घाट उतार दिया।सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूंची चौकी अंतर्गत गौतमन का पुरवा मजरे तिवारीपुर निवासी देवरती (50) पत्नी स्वर्गीय जागेश्वर लोध गांव घर बाहर चारपाई पर सो रही थी।अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ महिला के ऊपर धारदार औजार से सर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया।और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घायल अवस्था मे परिजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतका की पुत्री नीलम ने रामभरोसे (60) पुत्र अयोध्या निवासी शाहजहापुर जो अब लगभग बीस वर्षो से गांव में ही घूम फिरकर रहता था।जिसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।हत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest