24.6 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

द्वापर काल से ही अस्था व विश्वास का केन्द्र है माँ अहोरवा भवानी का मन्दिर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

माता कुन्ती के साथ पांडवो ने की थी पूजा अर्चना पांडवो के अज्ञात वास की निशानी है माँ अहोरवा का मन्दिर

तिलोई (अमेठी)। ऐतिहासिक व पौराणिक मन्दिर माँ अहोरवा भावानी मन्दिर की स्थापना पांण्डवो ने अज्ञात वास के दौरान की थी द्वापर युग से ही यह मन्दिर लोगों के लिए आस्था व विश्वास का केन्द्र रहा है। माँ अहोरवा भावानी की मूर्ति दिन में तीन बार अपने स्वरूप बदलती है और नवरात्रि में लोग माँ के दर्शन कर अपनी मुंह मांगी मुरादे पाते है।

अमेठी जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किमी0 दूर पश्चिम छोर पर अहोरवा भावानी कस्बे में माँ अहोरवा भावानी का मन्दिर है। इस ऐतिहासिक मन्दिर की स्थापना पांण्डवो ने अज्ञात वास के दौरान की थी इतिहासकारों के मुताबिक धनुरधारी वीर योद्धा अर्जुन इस विराट वन में शिकार करने आये थे।जहां पर इनको स्वपन में अहेर नामक युवक दिखाई दिया उसी के बताये जाने के बाद पांण्डवों ने माता कुन्ती व द्रोपदी के साथ प्राणप्रष्ठिा कर पूजा अर्चना की।पहले इसे अहेर के नाम से ही जाना जाता था अब बोल चाल की भाषा में धीरे-धीरे इसे अहोरवा भवानी कहां जाने लगा ।
मान्यता यह की महाभारत के बाद अदश्य हो गयी थी जो कालान्तर में एक चरबाहे को माता के दर्शन मिले जिसकी अपार श्रद्धा और पूजा भाव के चलते मन्दिर के रूप में माँ अहोरवा भवानी का अविर्भाव हुआ।

वही क्षत्रिय वंशावली पर गौर करें तो अहोरवा भवानी के आस पास लगभग 360 गाण्डीव क्षत्रिय के नाम से जाना जाता है । मान्यता यह है कि माँ की मूर्ति अपने भक्तों को दिन में तीन रूप में दर्शन देती है प्रातः काल में बाल्यावस्था दोपहर में युवावस्था तथा सायंकालीन वृद्धावस्था के रूप में भक्तों को दर्शन देती है । मां के मन्दिर की परिक्रमा करने से मुंह मांगी मुरादे पूरी होती है। मां के चरणों से निकलने वाले नीर से भक्तो को असाहाय रोगों से छुटकारा मिलता हैं। यह नीर शीशी में लेकर लोग जाते है और आंखों में लगाते है इससे आंखों की रोशनी वापस आ जाती है। क्वार व चैत्र के नवरात्रि में मां के दरबार में भक्तों की अपार भीड़ उमडती है और प्रत्येक सोमवार को भी मां के दरबार में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। और यहां पर निःशन्तान दम्पत्ति सन्तान प्रप्ति का अनुष्टान करते है। और लोगो की मुरादे मां पूरी करती है। नवरात्रि में लोग मां के दरबार में मांगलिक कार्यक्रम भी सम्पन्न कराते है। नवरात्रि में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में भक्तगण प्रांगण की फेरी कर मुरादे मांगते है और मां सभी की मुरादे पूरी करती है।तो वही जनपद से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम दिशा मे स्थापित माँ अन्नपूर्णा का मंदिर ग्राम सभा शेखनगाँव मे स्थित है।जो आस्था का केंद्र माना जाता है। इस मंदिर मे आज तक छत नही टिका है।बताया जाता है कि कई बार इस मंदिर पर छत डाला गया और सुबह अपने आप ही छत गिर जाती है।इतना ही नही जानकार बताते है कि माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति को कई बार लखनऊ से लोग इसे ले जाने के लिए आए परन्तु कोई भी इसे उठा नही सका।इस मंदिर की स्थापना के बारे मे किसी को सटीक जानकारी नही है।

मोजीम खान

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest