35.4 C
Raebareli
Monday, April 6, 2026

दो बाईकों में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)।दो बाईकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुये ! दुर्घटना की सूचना पर 100 नंबर पुलिस व 108 एंबुलेंस नसीरा बाद घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सीएच सी नसीराबाद में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइको को को कब्जे में ले लिया है ।

रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के जायस सलोन मार्ग पर सतपेडा़ गांव के सामने दो बाइको की हुई आमने-सामने की टक्कर में 16 वर्षीय पूजा पुत्री पारसनाथ 17 वर्षीय विश्वजीत पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम पुरे ऐहलाना मजरे अशरफ पुर व 25 वर्षीय अनिल कुमार भगवानदीन निवासी वितरा बबुरी गंभीर रूप से घायल हो गए !दुर्घटना होते चीख-पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना की सूचना 100 डायल पुलिस व 108 एम्बुलेन्स को दी सूचना पाते ही 100 नंबर डायल पुलिस व 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सीएच सी नसीराबाद में भर्ती कराया जहॉ प्राथिमक उपचार के बाद डा़.मलय श्रीवास्तव ने घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया ,उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी कब्ज़े मे लेकर थाने पहुंचा दिया है थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest