40 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

दो बाइको की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत 4 घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में तेज रफ़्तार दो बाइकें आपस में आमने सामने भिड़ गई जिसमे दो बाइक सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए।सूचना पर पहुचे डीह एस ओ अनिल सिंह,चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह व डायल 112 पुलिस ने सभी घायलो को एम्बुलेंस से सीएचसी डीह भेजवाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायलो की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहा एक की मौत हो गयी।

परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बीती रात लगभग 8 बजे के आसपास रायबरेली परशदेपुर रोड पर किरही नाला के पास तेज रफ़्तार दो बाइक आपस में आमने सामने लड़ गई इसमे पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए इसमे किशुनपुर गांव निवासी राहुल यादव 25 वर्ष सर्वेश यादव 26 वर्ष व अरविन्द यादव 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए वही दूसरी बाइक सवार सलोन थाना क्षेत्र के रुनीपुर गांव निवासी मनोज कुमार व विनोद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर डीह एस ओ अनिल सिंह चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुचे और सभी घायलो को 108 एम्बुलेंस से डीह सीएचसी पहुचाया जहा बप्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख सभी घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ मनोज कुमार 27 वर्ष निवासी रुनीपुर थाना सलोन की मौत हो गयी ।अन्य घायलो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मनोज कुमार की मौत की खबर घर पहुचते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक मनोज अपने पीछे पत्नी ख़ुशी तीन वर्षीय बेटा अंश व एक माह का बेटा अर्पित को छोड़ गया।डीह थानाप्रभारी ने बताया कि घटना में 1 युवक की मौत हो गई है और बाक़ी घायलों का इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest