36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-पूरे पांडेय मुख्य मार्ग के मध्य स्थित बजाज एजेंसी के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना बीती रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार एक बाइक में दो युवक तथा दूसरी बाइक में एक युवक सवार था। बाइकों में टक्कर इतनी तेजी से हुई कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक में एक ही गांव के सुनील कुमार (27) पुत्र जगन्नाथ व रमेश कुमार (32) निवासी मोहनपुर सरेनी तथा दूसरी बाइक में जीतेंद्र सिंह (35) पुत्र उदयराज सिंह निवासी रनापुर सरेनी सवार थे जिसमें सुनील कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल-100 को दी गई। मौके पर पहुंची डायल-100 की मदद से तीनों को सीएचसी सरेनी लाया गया जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा दो गंभीर रूप से घायल युवकों को डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest