23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। दो अलग-अलग घटनाओं में पांच गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है।

पहली घटना बीती रात मऊ नहर पुल के पास की है। बारात से लौट रही बैगनआर कार अनियन्त्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिसके चलते उसमे सवार मांझगांव रीवां निवासी हरिबक्श (32) पुत्र राम सरूप, दीपक (25) पुत्र रामसुख व अचली शिवगढ़ निवासी दिलीप (28) पुत्र रामप्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गये। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नहर हरचन्दपुर रोड की है, जिसमे भटपुरवा निवासी रामेश्वर (60) पुत्र बिन्धा व मोनू (18) पुत्र रामेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिसमें वृद्ध रामेश्वर को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया।

अनुज मौर्य/अमित सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest