14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

दो अलग-अलग गॉवों में अज्ञात चोरों ने नकब जनी कर लाखों का सामान सहित नगदी करी पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गॉवों में अज्ञात चोरों ने नकब जनी कर दस हजार की नगदी सहित करीब एक लाख की मालियत पर हाथ साफ कर दिया सवेरे सूचना पर 100डायल पुलिस ही गॉव पहुंची और घटना की तहकीकात कर थाने तहरीर देने की सलाह देकर लौट गयी लेकिन जब भुक्त भोगी तहरीर लेकर थाने पहुंचने तो पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें टरका दिया ।

पहली घटना नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोलवा की है बीती रात यहॉ अज्ञात चोरों ने हरिप्रसाद पुत्र देव शरण की परचून की दुकान में पीछी की दीवार में नकब ज़नी कर करीब 5 हज़ार की नक़दी व लगभग 50 हज़ार की मालियत का समान पार कर ले गये। दूसरी चोरी की घटना थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपाल सिंह का पुरवा मजरे बिन्नावा में घटी यहॉ हीरा लाल पुत्र गयादीन का परिवार बीती रात घर के बाहर सो रहा था। चोर आराम से घर की कुंडी खोल कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ 6हज़ार की नक़दी व लगभग एक लाख की मालियत के सोने चांदी के जेवर पार कर ले गये सवेरे दोनों ही चोरी की घटना में 100 नं. डायल पुलिस व नसीराबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई लेकिन मौके पर केवल 100 डायल पुलिस ही गॉव पहुँची और घटना की जानकारी लेकर थाने में तहरीर देने को कहा लेकिन जब भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने जॉच की बात कही और थाने से ही उन्हें टरका दिया, थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest