24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

देवेन्द्र बने अलारसा के शाखामंत्री

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। ऑल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा), शाखा की कार्यकारिणी की बैठक शाखा अध्यक्ष ओमजी तिवारी की अध्यक्षता में डीजल लॉबी में सम्पन्न हुयी। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों डीजल लॉबी, रायबरेली के लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलटों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। शाखमंत्री देवेन्द्र कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष एमआर श्रीवास्तव, उप शाखामंत्री भूपेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एके आनन्द, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उप कोषाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री संतोष कुमार, सहायक संगठन मंत्री अनिल कश्यप, सहायक मीडिया प्रभारी रीतेश रोहेला, यूथ ब्रिगेड प्रभारी अनिल कुमार, सहायक यूथ ब्रिगेड प्रभारी नवीन्द्र कुमार, अनुपम अवस्थी, सत्यदेव मिश्र एवं सक्रिय सदस्य रविशंकर, राजकुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, कमल चन्द्र, अनुराग कुशवाहा, डीपी नीरज, रंजन रमन, वीरेन्द्र यादव, विजय चौहान, मनीष कुमार पाल, संजय बिन, अमित सहाय चौधरी को शपथ दिलाई गई। सभी ने शपथ ग्रहण के बाद केन्द्र्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 17 जुलाई से 19 जुलाई तक रनिंग स्टाफ के हितों के लिए 48 घंटे की भूख हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूपरेखा बनायी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest