37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना के अंतर्गत बांदा बहराइच-राजमार्ग पर कस्बे की लकड़ी मंडी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसमें बाइक पर सवार 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वहीं मृतक की मां व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कस्बे की लकड़ी मंडी के सामने सुबह करीब आठ बजे राज नारायण पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी चंदापुर थाना शिवगढ़ अपनी बाइक से गांव जा रहा था तभी सडक़ पर खड़ी सीमा देवी पत्नी राजेश व उसका पुत्र शुभम निवासी रानी खेड़ा थाना शिवगढ़ खड़े थे जिन्होंने बाइक चालक से लिफ्ट मांगी बाइक चालक ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया और जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा तभी शिवगढ़ से बछरावां की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। वहीं मां सीमा की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल ने बताया कि ट्रक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest