24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दीपिका-रणवीर की शादी का मेन्यू था बेहद खास, इंडिया से पहुंचे शेफ और इटालियन सर्विंग स्टाफ को दी स्पेशल ट्रेनिंग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

Ranveer Deepika Wedding: 14 नवंबर को हुई दीपिका रणवीर की शादी के वेन्यू के बाद हम आपके लिए साउथ इंडियन रीति रिवाजों से हुई इस ग्रैंड वेडिंग के मेन्यू की डिटेल्स लाए हैं

नई दिल्ली: बी टाउन में इन दिनों सबसे हॉट टॉपिक है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी. फैंस इस शादी के लिए पिछले काफी समय से उत्सहित थे हालांकि 14 नबंवर को साउथ इंडियन परंपराओं से हुई शादी को दोनों ने काफी प्राइवेट रखा है. वहीं शादी के जुड़े हर अप्डेट को लेकर सभी में एक्साइटमेंट हैं. ऐसे में अभी तक हमने इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी वेन्यू से लेकर रीति रिवाजों तक हर जानकारी आप तक पहुंचाई हैं. अब दीपिका-रणवीर की शादी के मेन्यू को लेकर भी लेटेस्ट जानकारी हम आपके लिए लाए हैं.

14 नवंबर को साउथ इंडियन परंपराओं से हुई इस फेयरीटेल वेडिंग में मेन्यू भी पूरी तरह से साउथ इंडियन ही रखा गया था. दीपिका-रणवीर की शादी के मेन्यू में मंगलोरियन भोजन सर्व किया गया था. पूरन पोली और रसम को भी शादी के मेन्यू में शामिल किया गया था. दीपिका रणवीर की शादी के मेन्यू को तैयार करने के लिए कर्नाटक से साउथ इंडियन शेफ इटली पहुंचे थे. सभी मेहमानों को खाना केले के पत्तों पर परोसा गया था. इसके साथ ही मेहमानों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर साउथ इंंडियन फिल्टर कॉफी सर्व की गई.

इतना ही नहीं इटली के सर्विंग स्टाफ ने भी साउथ इंडियन आउटफिट्स पहने थे और खाना सर्व करने के लिए और थीम को फॉलो करने के लिए उन्हें खास साउथ इंडियन ट्रेनिंग भी दी गई थी. इसके बाद आज ये जोड़ा सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी शादी करने वाला है.

आपको बता दें कि इनकी शादी विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में होनी हैं, लेकिन दीपिका और रणवीर परिवार और दोस्तों के साथ लेक कोमो के पास बने कास्टा दीवा रिसॉर्ट और स्पा (CastaDiva Resort & SPA) में ठहरे हुए हैं.

शादी की अनाउंसमेंट इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए खुद की थी. इस वेडिंग को अटेंड करने के लिए सिर्फ 40 खास मेहमान पहुंचे हैं. इन सभी मेहमानों को रणवीर-दीपिका ने खुद रिसीव किया. बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने पहुंचे इन खास मेहमानों में से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता. आज सिंधी रीति रिवाजों से शादी के बाद रणवीर-दीपिका पहले बेंग्लुरू और फिर 21 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest