सलोन (रायबरेली)। घर से मजदूरी के लिए निकले साइकिल सवार दिहाड़ी श्रमिक को कार ने रौंद दिया।जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार भाग निकले।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर माफी निवासी अधेड हीरालाल55पुत्र शंभु कोरी दिहाड़ी श्रमिक है।मेहनत मजदूरी करके अधेड़ अपने परिवार की गाड़ी को किसी तरह चलाता था।बुधवार को साइकिल से ककरहा मजदूरी करने जा रहा था।इसी बीच सलोन से रायबरेली की ओर जा रही स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया।जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।वही घटना के बाद ड्राइवर सहित कार सवार गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकला।घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सुमन और बच्चे चंदन12 मन्शा 13 दहाड़े मार कर पीएचसी सलोन में रोने लगे।कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी और ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।मृतक की पत्नी की तहरीर पर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता














