36.9 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

दिव्यांग व्यक्ति को पीट कर किया मरणासन्न, पुलिस नतमस्तक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। महिलाएं तो महिलाएं अब दिव्यांग भी नहीं हैं सुरक्षित। आइए ऐसे ही एक मामले से रूबरू कराते हैं आपको कल शाम करीब पांच बजे एक दिव्यांग व्यक्ति खून से लथपथ कोतवाली पहुंचा जहां उसका उपचार आदी कराने का प्रबन्ध कराया गया।

दरअसल मामल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूलीपुर मजरे ऊंचाहार देहात का है। जहां दिव्यांग संतोष कुमार पुत्र भवानी प्रसाद ने गांव के ही बृजेश पुत्र राधेश्याम पर आरोप लगाया है की वो पीड़ित संतोष कुमार को उसके घर का नल कनेक्शन नहीं लगवाने दे रहा है और कल सुबह जब पीड़ित के घर मिस्त्री नल कनेक्शन जोड़ने आया तो उक्त विपक्षी ने कनेक्शन नहीं लगवाने दिया। और गाली गलौज करने के साथ मारा -पीटा जिस बाबत पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में लिखित रूप से प्रार्थना पत्र दिया था जिस जिसपर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और उसी बात का फायदा। उठा कर शायद विपक्षी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित को पीट कर मरणासन्न कर दिया बता दें की उक्त मामले से पुलिस को कोई फर्क नहीं पड़ा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest