27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दलित विवाहिता के साथ छेड़छाड़, थाने के चक्कर लगवा रही है थाना शिवरतन गंज पुलिस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पीड़िता के साथ दीपावली की रात आरोपियों ने किया था छेड़छाड़

तिलोई, अमेठी-थाना शिवरतन गंज की पुलिस चौकी इन्हौना के अंतर्गत एक गांव में दीपावली की देर शाम एक दलित विवाहिता के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसमें दलित विवाहिता ने थाना शिवरतनगंज पुलिस चौकी इन्हौना मे पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़िता के मुताबिक थाना शिवरतनगंज की पुलिस और इन्हौना चौकी की पुलिस आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। और पीड़िता की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। प्रकरण इन्हौना पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। जहां दीपावली की रात दो युवकों ने एक दलित विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की और मारपीट भी की। उसके बाद पीड़िता ने शोरगुल मचाया तो परिजनो ने डायल 112 के पुलिस को मौके पर बुला लिया। डायल 112 की पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस चौकी इन्हौना पहुंचा दिया। जहां ऊंची पहुंच के चलते पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया न्याय न मिलता देख छेड़छाड़ से पीड़ित विवाहिता ने थाना शिवरतनगंज की ओर रुख किया और थाना शिवरत गंज में भी इस प्रकरण की लिखित तहरीर दी है। इसके बाद में थाना शिवरतनगंज की पुलिस ने पीड़िता को पुलिस चौकी के लिए दोबारा भेज दिया पीड़िता के पति देवी पासी का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में थाना शिवरतन गंज की पुलिस प्रकरण में पर्दा डाल रही है उसने कहा कि यदि उसे थाना शिवरतन गंज पुलिस चौकी इन्हौना की पुलिस द्वारा यदि न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग से जाकर अपनी दास्तान सुनाएगे ।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest