27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

दलित छात्रा से गांव के ही युवक ने असलहा दिखा कर  दुष्कर्म की करी कोशिश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। घर के बाहर सो रही हाई स्कूल की एक दलित छात्रा से गांव के ही युवक ने असलहा दिखा कर दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर उसे जान से मारने की दी धमकी भी दी ।पीडित पिता ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है लेकिन पुलिस मामला न दर्ज कर घटना को दबाने में जुटी है ।

यह मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गॉव का है ।बीती रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गॉव में घर वाले पड़ोसी गॉव में निमंत्रण में गये थे ,इस लिये घर में बची अकेली दो बहने घर के बाहर पलंग डालकर सोने लगीं रात क़रीब 10 बजे गॉव का एक युवक वहॉ पहुंचा और 15 वर्षीय दलित युवती से दुश्कर्म की कोशिश करने लगा जब उसने विरोध किया तो युवक असलहा दिखाकर धमकाने लगा लेकिन युवती ने उसकी परवाह किये बिना बचाओ बचाओ की गुहार लगा दी शोर सुन कर पड़ोसी दौड़ पड़ तब युवक युवती को पुन: धमकाते हुये फ़रार हो गया। रात में करीब 11 बजे जब युवती के परिजन वापस लौटे तो पीड़्ता ने उन्हें घटना की जानकारी दी तब पीड़िता के पिता ने 100 डायल कर रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस गॉव पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आरोपी युवक प्रवीण कुमार के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। बताते हैं कि पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है और स्कूल आते जाते भी आरोपी युवक उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। सवेरे पीड़ित पिता बालिका के साथ थाने पहुंचा और आरोपी युवक प्रवीण कुमार यादव के खिलाफ़ थाने में तहरीर दी लेकिन समाचार लिखेजाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है मामला संदिग्ध है पुलिस अभी जांच कर रही है जांच के बाद मामला दर्ज होगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest