14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

दयानंद पीजी कॉलेज में मनाया गया मुंशी चंद्रिका प्रसाद का निर्वाण दिवस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कर्म योगी मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरुजी के तीसवें निर्वाण दिवस पर दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि बछरावां विधानसभा के क्षेत्र के विधायक माननीय श्री राम नरेश रावत जी , कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पंचायत बछरावां के चेयरमैन मा. श्री शिवेंद्र सिंह ‘ राम जी’, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ रामनरेश एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव नी गुरुजी की मानवाकृत प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गुरु जी महान कर्मयोगी तपस्वी संत महापुरुष थे युग- युग तक ऐसे महामानव को समाज याद करता रहेगा ” इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय को विधायक निधि से पांच लाख रुपए कक्ष निर्माण हेतु दिये जायेगें। कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि “गुरुजी मूक जनता की वाणी असहायों के आलंबन थे । पूर्व प्राचार्य डॉ रामनरेश ने गुरुजी के साथ बिताए अपने पल याद करते हुए कहा कि”गुरुजी निरंतर सत्य ,देश प्रेम शिक्षा के लिए कार्य किया । प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि “गुरुजी का जीवन संत और फकीरों का था । वह बछरावां के मालवीय एवं गांधी के रूप में जाने जाते थे। ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातृभूमि के सच्चे उपासक बछरावां के जन-जन में समाए हुए हैं। ”

उत्तर प्रदेश प्रमुख वन संरक्षक पवन कुमार जी ने इस अवसर पर कहां की अगर हम मिलजुल कर वन का संरक्षण करें एवं पेड़ लगाएं तो यही गुरु जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर श्री बी डी सिंह ने गुरु जी को बछरावां का गांधी बताया। श्री भगवान कुमार अवस्थी जी ने गुरुजी के शिक्षा के पर किए गए योगदान को याद किया । महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना, प्रो उमापति त्रिपाठी,प्रो के बी गौड़, आदि ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके दे कर के स्वागत किया । इस अवसर पर जिला वन अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक , बड़ी मात्रा में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, एवं उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित रोवर /रेंजर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । रेंजर प्रभारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र वितरण में योगदान दिया ।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट दामिनी एवं पूजा यादव ने किया। बड़ी मात्रा में एनसीसी कैडेट रोवर्स रेंजर्स महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest