18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दबोचा गया फर्जी विधायक बनकर धमकाने वाला, मिली नकली पिस्टल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अपराध नियंत्रण की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूबख्शगंज पुलिस ने फर्जी विधायक बन कर धमकाने वाले अभियुक्त को नकली पिस्टल व कार्य के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरबख्शगंज पुलिस द्वारा किए गए इस गुडवर्क की जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय ने दी। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को धनवीर सिंह पुत्र राकेश सिंह रात में 10 बजे मोबाइल से गुरूबख्शगंज के प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी कि कि वह बछरावां से घर आ रहे थे तभी कार संख्या यूपी-32 एक्सयू-2525 के चालक ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया और पिस्टल निकालकर धमकी दी सूचना मिलते ही गुरूबख्शगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने नाकेबंदी की और कार्य को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने खतरनाक तरीके से गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिसका पीछा प्रभारी निरीक्षक गुरूबख्शगंज द्वारा की गई और कंट्रोल रूम को सूचना से अवगत कराया गया। इसके बाद लालगंज पुलिस के अपेक्षित सहयोग से ग्राम सितारों के आगे गाड़ी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक दुबे उर्फ शानू पुत्र रामाशंकर द्विवेदी निवासी मकान संख्या-6 शारदा एनक्लेव थाना आशियाना बताया। जो मूल रूप से हमीरपुर जनपद का रहने वाला है। उसके पास से कमर में पिस्टल मिली। जिसके निरीक्षण से पता चला वह नकली है। यही नहीं उसकी गाड़ी में आगे-पीछे विधायक लिखा हुआ था। पूछतांछ में अमित ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है, और विधायक लिखवाने से उसे काफी सहूलियत मिलती है। थानाध्यक्ष गुरूबख्शगंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विधायक लिखकर और लोगों को धमकाने वाले को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद पिस्टल चाइनीज है। जो नकली है। गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अरशद नदीम, आरक्षी हीरालाल, जगदीश यादव, धर्मेंद्र शुक्ला, सतेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest