रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्ज़ी मंडी में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब दो डॉक्टरों ने पर्चा चपकाने को लेकर आपस में ही भीड़ गए जब इससे भी दबंगो का मन नही भरा तो तो दबंगो ने खड़ी नई मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और देखते ही देखते मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई ।
मामला सब्ज़ी मंडी के निकट का है जहां डॉक्टर पी के बारोइ ने बताया कि वो विगत पांच वर्षों से ईदगाह डबल फाटक के पास में रहकर चिकित्सा का कार्य कर रहा है आज सुबह वह अपने प्रचार प्रसार के लिए के सब्जी मंडी के आसपास 4:30 बजे सुबह पोस्टर लगा रहा था तभी विपक्षी डॉक्टर यस घरामी सिविल लाइंस ने आकर डॉक्टर पी के बारोई को यह कहकर विवाद करने लगा कि आप मेरे पोस्टर पर अपना पोस्टर क्यों लगा रहे हो, इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई कि यस घरामी ने डॉ पी के बारोनी की नई मोटरसाइकिल को मौका पाते ही गाड़ी से पेट्रोल डालकर मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया और देखते ही देखते मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि घटना करने के बाद दबंग डॉक्टर मौके से फरार हो गया फिलहाल पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर दबंगो के गिरफ्तारी की मांग करी है वही पुलिस से इस जब बात करी गई तो पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है घटना की जांच करी जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अनुज मौर्य रिपोर्ट













