22.1 C
Raebareli
Friday, March 20, 2026

दबंग ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने भाजपा नेता के बेटे को पीटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सत्ता पक्ष के एक नेता के लड़कों को ट्रक ड्राइवर ने रॉड और सरिया से मार कर लहूलुहान कर दिया। विरोध करने पर दबंग ड्राइवर और उसके साथियों ने युवक की सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। मामला बीजेपी के नेता से जुड़ा होने के कारण एसडीएम, सीओ और कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँच गई। इस घटना से लगभग एक घण्टे तक रायबरेली- प्रतापगढ़ मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर मारपीट करने के साथ-साथ आरोपियों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली अंतर्गत भाजपा नेता का लड़का मंगलवार को अपाचे बाइक से अपने भाई के किसी काम से बस स्टॉप जा रहा था।जबकि उसके विपरीत दिशा अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार से आ रही थी। जगतपुर तिराहे के समीप लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ट्रक ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर ड्राइवर ने दोनों भाइयों से अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित भाइयों ने विरोध किया तो ट्रक के अंदर रखी लोहे की राड निकाल कर पिटाई शुरू कर दी। वही ड्राइवर और उसके अज्ञात साथियों के हाथों पिट रहे दोनों युवकों को बचाने उनके दोस्त आ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। हालांकि इस हमले में भाजपा नेता के लड़के की दोनों अंगुली फट गई है।घायल युवक ने सोने की अंगूठी और चेन लूटने का आरोप ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों पर लगाया है। कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित भाजपा नेता के पुत्र की तहरीर पर आरोपी अलीम घोषी पुत्र अमीन घोषी वा उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest