18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दबंगो ने स्कूली छात्र को किया पहले अपरहण और फिर कर डाला उसके साथ ये घटना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

फ़िल्म में अपरहण का सीन देखा किशोर ने, रियल लाइफ में हो गया किशोर का अपरहण

रायबरेली। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक किशोर को कुछ अज्ञात लोंगो ने अपहरण करके सुनसान जगह पर लाकर बहुत बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी,किसी तरह उसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कहारों के अड्डा के पास का है,जहां कुछ हमलावरो द्वारा मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम निवासी अभिषेक मिश्रा (16 वर्ष) को मिलन सिनेमा के पास से असलहा की नोक पर अपहरण कर लिया गया व उसे कहारों के अड्डा के सुनसान प्लाट में जाकर घंटो बैठाया रखा। इसके बाद हमलावरो ने किशोर को जमकर ईंट,कांच की शीशी व असलहा की बट से जमकर पीटा। हमलावरो के हमले में किशोर के चेहरे पर ज्यादा चोटें आई। किसी तरह घायल किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये घटना की जाँच ने जुट गई है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest