30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

दबंगो ने गर्भवती महिला पर किया हमला! गर्भ में पल रहे शिशु की मौत!

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला किया दर्ज

नसीराबाद (रायबरेली)।-थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने एक गर्भवती महिला को लात घूंसो से मारा।जिससे महिला के पेट में चोट लगने उसे उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर मजरे रायपुरटोड़ी निवासी चंद्र कुमार,विजय कुमार पुत्रगण रामसेवक व रामनरेश पुत्र रघुबर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।जिसमें बीते दिन भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पक्ष लाठी डंडो से लैस आमने सामने आ गये।जिसमें विपक्षीगण रामनरेश पुत्र रघुवर रामकुमार पुत्र रामनरेश व शिवकुमार पुत्र रामनरेश ने शांती देवी पत्नी विजय कुमार पर हमला कर लात घूंसो से मार पीटा।जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई।और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की असमय मौत हो गयी।जहां पीड़िता के पति विजय कुमार की तहरीर पर थानेदार ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर।जांच शुरू कर दिया।वहीं समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी।

क्या कहतें है थानेदार-इस बावत थानेदार धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।तहरीर के आधार पर आरोपियों पर धारा 316 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जांच करवाया जा रहा है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest