28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

दबंगो की ऐसी क्रूरता की लोगों की रूह कांप जाएं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)- जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों की ऐसी क्रूरता सामने है जिसे देख व सुन कर आप भी दिल थामने को मजबूर हो जाएंगे । अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को रात के अंधेरे में न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके दोनों हाथ ट्रेन की पटरी पर रखवाकर ट्रेन से कटवा डाला और फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है।
दरअसल पूरा मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज रेलवे क्रासिंग के पास का है जहां रात के अंधेरे में अपने घर लौट रहे डीजे मालिक पर अज्ञात हमलावारो ने धावा बोल दिया और ट्रैन के नीचे फेंक दिया जिससे डीजे मालिक के दोनों हाथ कट गए।बतायां जा रहा है कि घायल सिंटू बीती देर रात बाइक से अकेले अपने घर अज्मतुल्लागंज जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया । इतना ही नही दबंगों ने उसे ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया जिससे उसके हांथ कट गए । सुबह जब उसे होश आया तो उसकी चीख सुन कर मौके पर पंहुचे ग्रामीण ने पुलिस को बुलाया और खून से लतपथ घायल को जिला अस्पताल लाया गया साथ ही उसके कटे पड़े हुए हाथों को भी बोरी में भर कर लाया गया। डाक्टर ने घायल की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रिफर कर दिया है । बताया जा रहा है कि घायल सिंटू पार्टियों में डीजे बजाने का काम करता है और बीती रात वह अपने काम खत्म कर घर जा रहा था।
फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest