39.4 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

दबंगों ने दी पुलिस को चुनौती सोमवार को देर रात मांसाहारी होटल पर की फायरिंग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

दबंगों की फायरिंग से दुकानदार व्यापारियों में मचा हड़कंप दुकानों के शटर बंद कर भागे लोग

तिलोई (अमेठी)। शिवरतन गंज क्षेत्र की पुलिस चौकी इन्हौना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 सोमवार को देर शाम मांसाहारी होटल पर अंडा बिरयानी खाने आए दो लोगों ने क्षेत्र के एक भट्ठा स्वामी बबलू त्रिवेदी का पहले तो नाम पूछा और बाद में मांसाहारी होटल के कारीगर कदीर से अंग्रेजी शराब और बियर ठेका से लाने की बात कही इस पर होटल के कारीगर ने दबंगों से कहा कि वह मुस्लिम जाति से हैं शराब पीना और लाना उसके धर्म से अलग है वह शराब नहीं ला पाएगा जिस पर दबंगों ने अवैध असलहा से लगातार तीन राउंड गोलियां दागी जिससे फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति को मामूली खरोच आई है। दबंगों ने भरे चौराहे पर फायरिंग करके व्यापारियों दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फायरिंग करके दबंग शुकुल बाजार रुदौली मार्ग की ओर फरार हो गए । घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इन्हौना चौकी की पुलिस को लोगों ने खबर दी घटना की सूचना पर इन्हौना चौकी की पुलिस ने 3 खोखे बरामद किए हैं।
मजे की बात तो यह है कि सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा था पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी भी गायब रहे इसी बीच में दबंगों ने इन्हौना चौराहे पर खुलेआम फायरिंग करके सनसनी फैला दी।इस संबन्ध मे चौंकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह से बात की गई तो बताया की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे।दो युवक आपस मे मजाक मे फायरिंग की है। दोनो बिना नंबर की गाड़ी से थे।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest