38.3 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

दबंगों ने किया हमला, हमले में पिता व पुत्री का सिर फोड़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेंडी ग्राम सभा में रविवार की शाम को इसरार अहमद पुत्र इस्माइल,चांद,तकी पुत्र लल्लन,मोहम्मद आलम पुत्र लल्लन,नूरे पुत्र लल्लन ने जबरदस्ती खलील अहमद के घर में घुसकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से खलील अहमद व उनकी पुत्री रेशमा बानो पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर उनको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।मामला है कि इसरार अहमद जो मीट की दुकान करता है। जिसकी दुकान उनके पड़ोस में है प्रतिदिन दुकान की गंदगी व कचरा प्रार्थी के घर के दरवाजे के सामने छोड़ता है। जिससे पूरे परिवार को रहना मुश्किल हो गया है।

कई बार मना करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है इसी बात को रंजिश मानते हुए एकाएक सुनसान मौका पाकर हमले का की घटना को अंजाम दिया। इसरार अहमद अपराधिक प्रवृति का आदमी है वह कभी भी पुनः प्राणघातक हमला कर सकता है।इससे आस पड़ोस में भय व्याप्त है घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक महोदय बछरावॉ को लिखित तहरीर बछरावां थाने में दे दिया है।एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अपनाओ के लिए शासन प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अपराधी हमला और समाज में गंदगी फैलाने में लगे हुए हैं।

रिपोर्ट -अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest