27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

त्योहार को मद्दे नजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को जागरुक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

आज मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में ग्राम प्रधानों व दोनों समुदायों के ग्रामीणों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आने वाले बकरीद त्योहार में शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और कहा सभी लोग एक दूसरे से मिलकर आपसी सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाए अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें पुलिस हरसंभव आपकी मदद करने के लिए तत्पर है इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीण व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडे राजू कुरैशी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest