20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

तो आखिरकार 10 वर्षीय कार्तिक मौर्य का हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बोरी में भरकर 10 साल के बच्चे का शव तालाब में छुपाने वाला अमरेश द्विवेदी को पुलिस ने दबोचा

रायबरेली । थाना जगतपुर पुलिस ने एक दस वर्ष के मासूम को मारकर बोरे में भरकर तालाब में गाड़ने वाले हत्यारोपी को किया गिरफ्तार !इंसान आपसी रंजिश व मन मुटाव के चलते इतना नीचे गिर जाता है कि अपनी बदले की आग को मिटाने के लिए इतना घिनौना काम व घटना को अंजाम दे देता है की वह इस बदले की आग को मौत में बदल देता है पहले अपहरण किया,फिर प्रताड़ित किया और फिर कर दी निर्मम हत्या और शव को गाडा तालाब में गौरतलब है की दिनांक 8 अक्टूबर 2019 को आशीष कुमार पुत्र किशोरीलाल मौर्य निवासी ग्राम पहरी हरपुरहल्ला के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया गया था कि दिनांक 7 अक्टूबर 2019 को 1:00 बजे से मेरा 10 वर्षीय छोटा भाई कार्तिक उर्फ पुतउ कहीं गायब हो गया है जिसकी काफी खोजबीन करने पर भी कही नहीं मिल सका इस सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके चलते दिनांक 9 अक्टूबर 2019 को सुरागरसी के जरिये एक गढ्ढा नुमा तालाब से बोरी में भरा हुआ उपरोक्त तहरीर का गुमशुदा बच्चे का शव बरामद किया गया जिसके आधार पर जगतपुर पुलिस ने धारा 302,301 की धारा में बढ़ोतरी की जिसके चलते लगातार पड़ताल के बाद दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तअमरेश द्विवेदी पुत्र विशंभर दयाल निवासी बड़ी परहरी थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया बताते चलें कि युवक काफी दिनों से फरार चल रहा था वही दूसरा आरोपी अभी भी फरार है गिरफ्तार अभियुक्त को सलोन रोड पर स्थित हरपुरहल्ला मोड़ पर धर दबोचा गया वही गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव आरक्षी सुनील सिंह आरक्षी विनोद यादवमौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest