39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वही टक्कर के बाद खाई में पलटी कार, बाइक सवार सहित 06 घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज – लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 बी पर स्थित पूरे छीटू सिंह के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया,जिसमे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई है।साथ ही कार अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गयी।जिसमे कार सवार 05 व्यक्तियो को भी गहरी चोटें आई।वहीं ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार भिजवाया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी तेज थी कि बहुत जोर से आवाज आई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest